Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshकांगड़ा, मंडी, शिमला समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD...

कांगड़ा, मंडी, शिमला समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी।

बारिश का नया दौर शुरू, 5 अगस्त तक हिमाचल में भारी वर्षा का पूर्वानुमान

समाधान भारत शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शिमला केंद्र ने 30 जुलाई से 5 अगस्त तक प्रदेश के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को कांगड़ा और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 31 जुलाई से 5 अगस्त तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर सहित कई जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव की घटनाएं बढ़ सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में चट्टानें गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है। नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

करियर और स्किल डेवलपमेंट की भरोसेमंद पहचान!
शिमला में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Bright Career Academy Shimla और कंप्यूटर एवं आईटी प्रशिक्षण के लिए IICE Computer Education Shimla छात्रों की पहली पसंद बन रहे हैं।
अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट परिणामों के साथ दोनों संस्थान युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लगातार बारिश का असर बागवानी और कृषि क्षेत्र पर भी पड़ सकता है। सेब, सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है। इसके अलावा भारी बारिश के कारण बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा गया है।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/courtpublic-works-imachal-pradesh-order-to-attach-rest-house-andcompensation/

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी जिले के बलद्वाड़ा और सोलन जिले के कसौली में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सराहन और नैना देवी में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जोगिंदरनगर, कटौला, पालमपुर, निचार, सुंदरनगर, सोलन, नेरी और मनाली सहित कई क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्यटन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों को भी विशेष सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments