समाधान भारत शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद चादर में लिपटा नजर आया। कुल्लू जिले के कोकसर, सिस्सू, मनाली और बंजार सहित कई इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हुई, जबकि रघुपुर घाटी में तेज बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर हमीरपुर, ऊना, चंबा और कांगड़ा में दिनभर मौसम साफ रहा, हालांकि मंडी में बादलों का डेरा बना रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 18 और 19 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज बारिश, अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही कई स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में 23 जून तक मौसम के खराब बने रहने के आसार हैं।
करियर और स्किल डेवलपमेंट की भरोसेमंद पहचान!
शिमला में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Bright Career Academy Shimla और कंप्यूटर एवं आईटी प्रशिक्षण के लिए IICE Computer Education Shimla छात्रों की पहली पसंद बन रहे हैं।
अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट परिणामों के साथ दोनों संस्थान युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस बीच मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 25 जून तक हिमाचल प्रदेश पहुंचने की प्रबल संभावना है। मानसून के आगमन से पहले ही प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और पिछले एक सप्ताह से कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है, जो कृषि और जल स्रोतों के लिए लाभदायक साबित होगी।
यह भी पढ़े:- https://samadhaanbharat.com/disregarding-traffic-rules-provesdriver-in-manali/
तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पारे में गिरावट दर्ज की गई है। नेरी में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर 35.1, कांगड़ा 34.6 और मंडी 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।



