समाधान भारत शिमला। 13 जून को धर्मशाला में क्रिकेट का रोमांच भी होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौती भी। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के चलते धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में भारी यातायात दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीईटी जून-2026 के अभ्यर्थियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
🎓 करियर और स्किल डेवलपमेंट की भरोसेमंद पहचान!
शिमला में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Bright Career Academy Shimla और कंप्यूटर एवं आईटी प्रशिक्षण के लिए IICE Computer Education Shimla छात्रों की पहली पसंद बन रहे हैं।
अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट परिणामों के साथ दोनों संस्थान युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 13 जून को ही टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल टीईटी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। मैच के कारण सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और संभव हो तो एक दिन पहले ही धर्मशाला पहुंच जाएं। विशेष रूप से धर्मशाला, मटौर, शाहपुर और दाड़ी स्थित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/crossesweather-will-change-from-june/
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। यानी 13 जून को धर्मशाला में बल्ले और गेंद का रोमांच देखने के साथ-साथ हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य की परीक्षा भी होगी। ऐसे में समय पर पहुंचना और बेहतर योजना बनाना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी होगा।



