Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, मनाली में वाहन चालक पर ₹3,500...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, मनाली में वाहन चालक पर ₹3,500 का जुर्माना।

ड्रोन निगरानी में पकड़ा गया नियम तोड़ने वाला वाहन, कुल्लू पुलिस ने काटा ₹3,500 का चालान

समाधान भारत शिमला। पर्यटन सीजन के दौरान कुल्लू पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन चालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि संबंधित वाहन लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहा है और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है। इसके बाद ड्रोन सर्विलांस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन पर नजर रखी और उसकी पहचान की। जांच के दौरान वाहन में कई गंभीर नियम उल्लंघन पाए गए, जिसके आधार पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 35,000 रुपये का चालान किया गया। कुल्लू पुलिस का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान मनाली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, ऐसे में नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी है।

🎓 करियर और स्किल डेवलपमेंट की भरोसेमंद पहचान!
शिमला में प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए Bright Career Academy Shimla और कंप्यूटर एवं आईटी प्रशिक्षण के लिए IICE Computer Education Shimla छात्रों की पहली पसंद बन रहे हैं।
अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट परिणामों के साथ दोनों संस्थान युवाओं को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/alertcandidates-amidst-matchspecial-advisory/

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्विलांस, सीसीटीवी निगरानी और नियमित चेकिंग के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments