Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeBaddiबद्दी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल, AQI 324 ने बढ़ाई...

बद्दी देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल, AQI 324 ने बढ़ाई चिंता।

समाधान भारत शिमला दिसंबर 2025 में औद्योगिक नगरी बद्दी की हवा लगातार खराब बनी रही, जिससे आम लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे महीने में केवल कुछ ही दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता थोड़ी बेहतर रही, जबकि अधिकांश दिनों में एक्यूआई पूअर और वैरी पूअर श्रेणी में दर्ज किया गया। बुधवार को बद्दी का एक्यूआई 324 तक पहुंच गया, जिसके चलते यह देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गया। बीते एक सप्ताह से बढ़ी धुंध के साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार ऊपर चढ़ता रहा और 25 दिसंबर के बाद से स्थिति और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/2026-welcomed-with-great-fanfaremountains-shimla-and-manali-celebrat-nemusic-and-fireworks/

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बीबीएन क्षेत्र में अवैध खनन, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, खराब सड़कें और अत्यधिक ट्रैफिक वायु प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। वाहनों से उड़ने वाली धूल ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जब तक बारिश नहीं होती, तब तक बद्दी की आबोहवा में सुधार की उम्मीद कम ही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments