Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeShimlaक्रिसमस-न्यू ईयर पर शिमला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शोघी–तारादेवी के बीच...

क्रिसमस-न्यू ईयर पर शिमला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शोघी–तारादेवी के बीच बनेंगी अस्थायी चेकपोस्ट।

समाधान भारत शिमला क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर शिमला में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का फैसला लिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके तहत शोघी से तारादेवी के बीच विभिन्न स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी और आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवाएं भी तैनात रहेंगी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पुलिस विभाग को चेकपोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-https://samadhaanbharat.com/the-first-funicular-trolley-willbuilthistoric-ridge-groundshimlworkjanuary/

साथ ही जिले में पुराने हो चुके ब्लैक स्पॉट डाटा को अपडेट करने के लिए लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, एंबुलेंस ऑपरेटर और पुलिस को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ समन्वय कर नई सूची तैयार करने को कहा गया, ताकि संवेदनशील मार्गों की मरम्मत कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने और निर्धारित पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments