Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshपटवारी भर्ती में बड़ा बदलाव: जिला कॉडर खत्म, स्टेट कॉडर लागू।

पटवारी भर्ती में बड़ा बदलाव: जिला कॉडर खत्म, स्टेट कॉडर लागू।

समाधान भारत शिमला :-हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग की भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। राज्य में पहली बार पटवारियों की भर्ती स्टेट कॉडर के आधार पर होने जा रही है। अब तक पटवारियों की नियुक्ति जिला कॉडर के तहत होती थी, जिसके चलते चयनित उम्मीदवारों की सेवाएं केवल उसी जिले तक सीमित रहती थीं। राजस्व विभाग ने नियमों में संशोधन करते हुए इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है और पटवारियों को राज्य स्तरीय कैडर में शामिल कर दिया गया है। नए प्रावधानों के तहत पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में की जा सकेगी। इससे जहां प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक लचीलापन मिलेगा, वहीं राजस्व सेवाओं में कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/education-directorattransferred-teacherprovide-serviceswinter/

इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा किया जाएगा, जो परीक्षा आयोजित करेगा और चयन प्रक्रिया को पूरा करेगा। राजस्व विभाग में कुल 530 रिक्त पदों को इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि स्टेट कॉडर व्यवस्था से न केवल मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा, बल्कि दूरदराज और जरूरतमंद क्षेत्रों में भी पटवारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इस फैसले को प्रदेश की राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments