Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeEducationशिक्षा निदेशालय का आदेश: ट्रांसफर हुए शिक्षक सर्दियों में देंगे सेवाएं।

शिक्षा निदेशालय का आदेश: ट्रांसफर हुए शिक्षक सर्दियों में देंगे सेवाएं।

स्थानांतरण का असर: ग्रीष्मकालीन स्कूलों से आए शिक्षकों की सर्दियों की छुट्टी खत्म

समाधान भारत शिमला हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान स्थानांतरित हुए शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जो शिक्षक मध्य सत्र में ग्रीष्मकालीन स्कूलों से स्थानांतरित होकर शीतकालीन स्कूलों में आए हैं और पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके हैं, उन्हें इस बार शीतकालीन अवकाश नहीं दिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को सर्दियों के दौरान भी सेवाएं देनी होंगी और उनकी तैनाती ग्रीष्मकालीन स्कूलों से जुड़े नजदीकी शीतकालीन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/himachaapple-growers-avertedsetbacksupreme-court-overturnedhighcourt-order/

इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार एक जनवरी 2026 से मध्य फरवरी तक शीतकालीन स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों के दौरान ये शिक्षक नियमित रूप से कार्य करेंगे। निदेशालय का कहना है कि यह निर्णय शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने के उद्देश्य से लिया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल उन्हीं शिक्षकों पर लागू होगी जिन्होंने इसी सत्र में स्थानांतरण के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments