Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshराजस्व मंत्री नेगी ने मंडी रैली की तैयारियों की समीक्षा की, भाजपा...

राजस्व मंत्री नेगी ने मंडी रैली की तैयारियों की समीक्षा की, भाजपा पर साधा निशाना।

समाधान भारत शिमला मंडी में 11 दिसंबर को होने वाली जन संकल्प रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पड्डल मैदान में अधिकारियों और धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर के साथ तैयारियों का निरीक्षण करते हुए बताया कि रैली को भव्य स्तर पर आयोजित करने की पूरी तैयारी की जा रही है। नेगी ने कहा कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होने आएंगे, इसलिए आने-जाने, बैठने, भोजन और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/clear-weather-after-snowfapeaksdensemercury-belowareas/

भाजपा द्वारा रैली को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर नेगी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की बयानबाज़ी का सरकार की कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि “सरकार हमारी है, जनता हमारी है, और हमारा दायित्व जनता की भलाई के लिए काम करना है, न कि भाजपा की कहने पर।” नेगी ने यह भी कहा कि वे सिर्फ जयराम ठाकुर को आईना दिखाते हैं, लेकिन वे उसमें क्या देखते हैं कि तिलमिला जाते हैं, यह वही जानते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments