Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshविधानसभा परिसर में भाजपा का विरोध मार्च, जयराम बोले—सरकार आपदा राशि से...

विधानसभा परिसर में भाजपा का विरोध मार्च, जयराम बोले—सरकार आपदा राशि से मना रही जश्न।

समाधान भारत शिमला:-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुरुवार सुबह विपक्ष ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां उठाकर धारा 118 में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ नारे लगाए और प्रदेश में आई आपदा को लेकर सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े हिस्से को आपदा ने प्रभावित किया है।

यह भी पढ़े:-सीएम का बड़ा दावा: 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस, केंद्र ने घटाई उधार क्षमता।

सुक्खू सरकार राहत कार्यों पर ध्यान देने के बजाय तीन साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि धारा 118 में बदलाव कर सरकार हिमाचल की जमीन को बेचने का रास्ता तैयार कर रही है, जिसे भाजपा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments