Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshहिमाचल में बढ़ी सर्दी: ताबो -7°C, 26 स्थानों पर तापमान 10°C से...

हिमाचल में बढ़ी सर्दी: ताबो -7°C, 26 स्थानों पर तापमान 10°C से नीचे; 27 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट।

हिमाचल में बढ़ी सर्दी: ताबो -7°C, 26 स्थानों पर तापमान 10°C से नीचे; 27 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट।

समांधान भारत:-हिमाचल प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है और राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि 12 स्थानों पर यह 5 डिग्री से भी कम रहा। सबसे कम तापमान ताबो में दर्ज हुआ, जहां पारा गिरकर –7.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं बिलासपुर में घना कोहरा, मंडी में मध्यम और सुंदरनगर में हल्का कोहरा छाया रहा। 1 से 25 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 92% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा कमी सिरमौर में 100% दर्ज की गई, जबकि शिमला और मंडी में 99%, चंबा, हमीरपुर और कांगड़ा में 98% कम बारिश हुई।

यह भी पढ़े:-26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आठ बैठकें प्रस्तावित।

इसके अलावा बिलासपुर में 92%, किन्नौर 73%, लाहौल-स्पीति 87%, सोलन 94% और ऊना में 89% कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 1 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं देर रात और सुबह के समय भाखड़ा डैम क्षेत्र (बिलासपुर) में 27 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंडी जिले की बल्ह घाटी में भी कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, बिलासपुर और कांगड़ा में 23.1, मंडी में 22.2, सोलन में 21.8, नाहन में 21.2, सुंदरनगर और भुंतर में 21.0, शिमला में 15.6 और मनाली में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 4–5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों में 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments