समांधान भारत:-पुलिस थाना काँगड़ा के तहत आने वाली पुलिस चौकी लंज की टीम ने देर शाम नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लंज–रानीताल सड़क मार्ग पर बासी के पास चौकी प्रभारी हामिद के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार नंबर HP 40 E 7724 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से अवैध शराब बरामद हुई, जबकि चालक मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
यह भी पढ़े:- हिमाचल में बढ़ा मानसिक तनाव: एक साल में 5,830 नए मरीज, बच्चे–युवा–बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित। | samadhaanbharat.com↗
पुलिस ने मौके से 28 बोतल देसी संतरा मार्का शराब और 6 बोतल रॉयल स्टैग बरामद कर वाहन चालक रजिंदर सिंह पुत्र बंता राम, निवासी कौड़ियां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



