समाधान भारत:- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के फागली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए फागली जंगल के नाले में गए थे, तभी उन्हें युवक का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शव की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



