समाधान भारत:- हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है और राज्य के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी और ताबो में तापमान माइनस में, जबकि केलांग में शून्य डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय मौसम साफ रहने के बावजूद धूप में भी गर्मी कम महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, नवंबर के 18 दिनों में सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसमें बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी शिमला समेत अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही, जबकि सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा।
हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है और राज्य के 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी और ताबो में तापमान माइनस में, जबकि केलांग में शून्य डिग्री रहा। दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद धूप में भी गर्मी कम महसूस हो रही है। राजधानी शिमला और अन्य क्षेत्रों में आज भी धूप खिली रही, जबकि सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके अलावा, नवंबर के पहले 18 दिनों में सामान्य बारिश के मुकाबले राज्य में 89 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर में 90, चंबा, हमीरपुर व कांगड़ा में 98, किन्नौर में 58, कुल्लू में 93, लाहौल-स्पीति में 79, मंडी में 99, शिमला में 99, सिरमौर में 100, सोलन में 91 और ऊना में 85 फीसदी कम बारिश हुई है।



