Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshमानसिक तनाव बना कारण, जिला सांख्यिकी अधिकारी ने जीवन लीला की समाप्त।

मानसिक तनाव बना कारण, जिला सांख्यिकी अधिकारी ने जीवन लीला की समाप्त।

समाधान भारत शिमला:- सोलन जिले में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था में कार्यदबाव और मानसिक तनाव के मुद्दे को फिर से केंद्र में ला दिया है। उपमंडल राजगढ़ के हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना गांव निवासी जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रेम प्रकाश भगनाल (40) सोमवार को मृत पाए गए। वह सोलन जिला सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत थे और कुछ दिनों की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस को घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रकाश ने विभागीय कार्यप्रणाली, अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी व्यवहार तथा संवाद की कमी को लेकर असंतोष जताया है। नोट में उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी व्यक्तिगत विवाद का परिणाम नहीं था, बल्कि लंबे समय से सिस्टम से जुड़ी परेशानियों और मानसिक दबाव के चलते उठाया गया फैसला था। इस सुसाइड नोट को जांच का अहम आधार माना जा रहा है।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/revenue-deficit-grant-endsignoring-himachalinterests/

मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रकाश पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थे। उनके पिता केदार सिंह के अनुसार, उनका बेटा अक्सर यह कहता था कि उस पर नियमों के विपरीत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से टूटता जा रहा था। परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रेम प्रकाश अपने पीछे पत्नी, चार साल के बेटे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments