Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshऊना में निजी होटल के बाहर युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर...

ऊना में निजी होटल के बाहर युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर — जन्मदिन पार्टी में विवाद बना कारण।

ऊना में निजी होटल के बाहर युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर — जन्मदिन पार्टी में विवाद बना कारण।

समाधान भारत:-ऊना जिला मुख्यालय के नजदीकी लाल सिंगी गांव में बुधवार देर रात एक निजी होटल के बाहर हुई गोलीबारी ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस घटना में युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशु पुरी, जो संतोषगढ़ का निवासी था, होटल रायज़ादा में चल रही एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था। देर रात केक काटने के लिए सभी युवक जब पार्किंग area में पहुंचे, तो अचानक उसका परविंदर निवासी मराला फतेहपुर, परमिंदर पुत्र जरनेल सिंह निवासी बिनेवाल और गुरजीत सिंह मान निवासी मराला उधयपुर से विवाद हो गया।

यह भी पढ़े:-हिमाचल के हजारों दैनिक वेतनभोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी सौगात—ओपीएस में शामिल, अब मिलेगी पेंशन।

पुलिस के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी परमिंदर ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर आशु पुरी पर फायर कर दिया। गोली लगने से आशु की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और आशु के साथियों ने तेजधार हथियारों से परमिंदर और गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments