समाधान भारत:- हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। रैली राजभवन पहुंचने पर उग्र हो गई और कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
यह भी पढ़े:-हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में 27 नवंबर से असेसमेंट परीक्षाएं, 31 दिसंबर को होंगे परिणाम।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राजभवन में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने विरोध का जोरदार प्रदर्शन किया।



