एसपी शालिनी अग्निहोत्री होंगी दिल्ली में उप सचिव, अशोक रतन को सौंपा गया कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार ।

केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग में चार साल की प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी शालिनी अग्निहोत्री

0
8

समाधान भारत:-कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री अब केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, दिल्ली में उप सचिव के पद पर चार वर्षों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें एसपी कांगड़ा के पद से कार्यमुक्त कर दिया है और जल्द ही उनका नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन को आगामी आदेशों तक कांगड़ा के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/heavy-rains-cause-havochimachalroads-blockedlandslides/

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत चार वर्षों की अवधि के लिए की गई है। राज्य सरकार ने उन्हें एसपी कांगड़ा के पद से कार्यमुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभालें। शालिनी अग्निहोत्री की प्रतिनियुक्ति के बाद, पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन को आगामी आदेशों तक कांगड़ा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here