Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeDHARMSHALA26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आठ...

26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आठ बैठकें प्रस्तावित।

26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आठ बैठकें प्रस्तावित।

समांधान भारत:-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सत्र की शुरुआत 26 नवंबर को सुबह 11 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की जाएगी। इसी दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के सम्मान में सदन में शोकोदगार प्रस्तुत किए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इस बार कुल आठ बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। सत्र के दौरान 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर-सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े:-लंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी में कार से अवैध शराब बरामद, रजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

उन्होंने कहा कि अब तक सदस्यों से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 744 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सभी प्रश्न ऑनलाइन प्रक्रिया से प्राप्त कर सरकार को भेज दिए गए हैं। इसके अलावा नियम 62 के तहत 11, नियम 63 के तहत 4, नियम 101 में 7, नियम 130 में 16 तथा नियम 324 में 1 सूचना सदस्यों से प्राप्त हुई है। सभी सूचनाओं को भी नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments