Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeDHARMSHALA600 से अधिक प्रश्न विधायक भेज चुके, आपदा प्रबंधन और अवैध खनन...

600 से अधिक प्रश्न विधायक भेज चुके, आपदा प्रबंधन और अवैध खनन पर होगा जोर।

600 से अधिक प्रश्न विधायक भेज चुके, आपदा प्रबंधन और अवैध खनन पर होगा जोर।

समाधान भारत:-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने 600 से अधिक प्रश्न सचिवालय में जमा कराए हैं, जिन्हें अब संबंधित विभागों को जवाब देने के लिए भेजा जा रहा है। सभी प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। यह सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित होगा और अब तक का सबसे लंबा सत्र माना जा रहा है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार अधिकांश प्रश्न आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों से जुड़े हैं, क्योंकि बीती बरसात में प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश में भारी नुकसान किया था।

यह भी पढ़े:-सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे होने पर मंडी में जश्न।

इसके चलते कई विधायक अपने क्षेत्रीय मुद्दों को सदन में सवालों के माध्यम से उठाएंगे। विशेष रूप से भूस्खलन, भारी बारिश से हुए नुकसान, राहत पैकेज के वितरण और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े प्रश्नों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अतिरिक्त सड़क, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति और खनन गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रदेश में अवैध खनन की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कई विधायकों ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और ड्रग्स से जुड़े मामले भी इस सत्र में प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments