Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshहिमाचल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 11 जिलों को मिले नए अध्यक्ष।

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 11 जिलों को मिले नए अध्यक्ष।

समाधान भारत शिमला कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को दोबारा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भंग चल रही प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। नवंबर 2024 से निष्क्रिय पड़ी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाद अब संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शुक्रवार देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 11 संगठनात्मक जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को अंतिम मंजूरी दे दी, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि जिला किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है, जिसे लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। इन नियुक्तियों से पहले एआईसीसी की ओर से प्रत्येक जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने संगठन की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वर्तमान पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर के अन्य हितधारकों से व्यापक संवाद किया। संगठन की मजबूती, गुटबाजी, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनाधार जैसे विभिन्न पहलुओं पर फीडबैक लिया गया। सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की गई और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के उपरांत जिला अध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई।

यह भी पढ़े:https://samadhaanbharat.com/there-was-a-heated-debate-betweenetitionerhigh-courpanchayat-elections/

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और सरकार की नीतियों व जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने पर रहेगा। इसके साथ ही आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखें, सभी वर्गों और क्षेत्रों को साथ लेकर चलें तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि नई टीम के गठन से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन अधिक सशक्त और प्रभावी रूप में सामने आएगा और भविष्य की राजनीतिक लड़ाइयों के लिए पूरी तरह तैयार होगा।

इन नेताओं को मिली जिला कांग्रेस की कमान

  • मंडी :  चंपा ठाकुर
  • कांगड़ा :  अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर :  सुमन भारती शर्मा
  • लाहौल-स्पीति :  दोरजे अंगरुप
  • कुल्लू :  सेस राम आज़ाद
  • चंबा :  सुरजीत कुमार भरमौरी
  • सिरमौर :  आनंद परमार
  • सोलन :  सुभाष चंद वर्माणी
  • शिमला शहरी :  इंदरजीत सिंह
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments