समाधान भारत:-हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा के कारण प्रदेश को करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमित वित्तीय संसाधनों के चलते केंद्र की मदद बेहद जरूरी है। सीएम सुक्खू आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और आपदा राहत को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश से हुए व्यापक नुकसान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष मदद की मांग की। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश को अब तक करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में केंद्र की मदद बेहद आवश्यक है, ताकि प्रदेश के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।