Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: बारिश-बर्फबारी के साथ मौसम में बदलाव के आसार।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: बारिश-बर्फबारी के साथ मौसम में बदलाव के आसार।

समाधान भारत शिमला:- हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। ठंड के बढ़ते असर के साथ ही प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोहरे का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें विशेषकर मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे के बनने की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि कोहरे के कारण सड़क और हवाई यातायात दोनों प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए लोगों को सुबह-सवेरे यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 5 और 7 दिसंबर को मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों—जिनमें शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे क्षेत्र शामिल हैं—में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से यातायात पर असर पड़ने और तापमान में अचानक गिरावट की भी आशंका है।

यह भी पढ़े:-विधानसभा परिसर में भाजपा का विरोध मार्च, जयराम बोले—सरकार आपदा राशि से मना रही जश्न।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी फसल और बागवानी से जुड़ी गतिविधियों में सावधानी बरतें। वहीं, पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि संभावित बर्फबारी से क्रिसमस और नए साल के सीजन में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकती है, लेकिन इससे सड़कें बंद होने का खतरा भी बना रहेगा। इधर, आम जनता के बीच भी मौसम में अचानक आने वाले बदलाव को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में सुबह-सवेरे घना कोहरा छाने लगा है, जिससे ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के उपाय अपनाएँ और बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से गर्म कपड़ों में रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments