समाधान भारत शिमला हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर उम्मीदवार के नाम पर मंथन अंतिम दौर में बताया जा रहा है और संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार देर शाम तक प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। इस बार पार्टी के भीतर यह मांग जोर पकड़ रही है कि राज्यसभा के लिए किसी बाहरी चेहरे के बजाय हिमाचल के ही किसी अनुभवी और जमीनी नेता को मौका दिया जाए, ताकि प्रदेश के मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। सूत्रों के अनुसार अधिकांश मंत्री और विधायक स्थानीय नेतृत्व के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। उनका मानना है कि पहाड़ी राज्य से जुड़े विशेष विषयों—जैसे बुनियादी ढांचा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सहायता—को बेहतर तरीके से वही नेता उठा सकता है जो प्रदेश की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हो।
यह भी पढ़े :-https://samadhaanbharat.com/th-reachedfamilies-worried-abouthimachalis-working-abroad/
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस हिमाचल से किस चेहरे को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारती है।



