Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshइंदिरा गांधी जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि; कहा—दूरदर्शिता और नेतृत्व...

इंदिरा गांधी जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि; कहा—दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने बदली भारत की दिशा।

इंदिरा गांधी जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि; कहा—दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता ने बदली भारत की दिशा।

समाधान भारत:-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रिज मैदान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय नेतृत्व, दूरदर्शिता तथा देश निर्माण में दिए महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहस और निर्णायक सोच भारतीय राजनीति की अमूल्य धरोहर है, जिसने विश्व मंच पर भारत की पहचान को मजबूत किया। वहीं, विपक्ष द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचा रही है और उनके पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि पंचायत चुनाव अपनी जगह हैं।

यह भी पढ़े:-हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: तीसरे बच्चे के जन्म पर महिला को मिलेगा 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश।


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रिज मैदान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके साहस, संकल्प व दूरदर्शिता को भारतीय राजनीति की अनमोल विरासत बताया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता देश के इतिहास में विरले ही देखने को मिलती है और विश्व पटल पर भारत की पहचान मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बांग्लादेश के निर्माण में इंदिरा गांधी की रणनीतिक सोच और निर्णायक फैसलों को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि आज का बांग्लादेश उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है। इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का प्रेरणा स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना पूरे देश का दायित्व है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए आपदा प्रबंधन संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुक्खू ने स्पष्ट किया कि आपदा के समय सरकार की पहली जिम्मेदारी प्रभावितों को राहत देना होती है और सरकार लगातार आपदा पीड़ितों तक मदद पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव अपनी जगह हैं, लेकिन आपदा राहत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments