Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshमुख्यमंत्री ने किया एनएसयूआई के चिट्टा मुक्त कैंपस अभियान का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री ने किया एनएसयूआई के चिट्टा मुक्त कैंपस अभियान का शुभारंभ।

समाधान भारत शिमला :- प्रदेश में नशे, विशेष रूप से चिट्टा जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे के बीच राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एनएसयूआई जिला मंडी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में “चिट्टा मुक्त कैंपस” अभियान की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को की गई, जिसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से किया। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला मंडी के जिला अध्यक्ष श्री अनित जसवाल की विशेष उपस्थिति रही, जबकि क्षेत्रीय विधायक श्री संजय अवस्थी और विधायक श्री राकेश कालिया ने भी इस अभियान को समर्थन देते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के एंटी-चिट्टा मिशन से प्रेरित होकर शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों और कॉलेजों को नशामुक्त बनाना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नशा विरोधी शपथ, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन, खेल प्रतियोगिताएं और संवाद कार्यक्रम शामिल होंगे, ताकि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/irregularitiesahara-and-chief-minister-housing-scheme-paymentscontinue/

यह अभियान 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पहले चरण में स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में कॉलेज परिसरों को कवर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों और समाजसेवियों द्वारा छात्रों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, युवाओं को एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित विधायक संजय अवस्थी और राकेश कालिया ने एनएसयूआई की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे जन-जागरूकता अभियानों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और समाज को सुरक्षित बनाएं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी एनएसयूआई जिला मंडी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और युवाओं की भागीदारी से ही इस अभियान को सफलता मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल और उनकी टीम को इस जनहित अभियान के लिए बधाई देते हुए इसे प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments