Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshसुक्खू सरकार के 3 साल पूरे होने पर मंडी में जश्न।

सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे होने पर मंडी में जश्न।

सुक्खू सरकार के 3 साल पूरे होने पर मंडी में जश्न।

समाधान भारत:- सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूरे होने पर मंडी में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा ने इसे हिमाचल के इतिहास का सबसे निकम्मा शासन करार देते हुए 4 दिसंबर को धर्मशाला विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है। शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से एक लाख नौकरियों, महिलाओं को 1500, गोबर खरीद और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी गारंटियां दी थी, लेकिन अब सरकार बिजली मित्र, वन मित्र, पशु मित्र और रोगी मित्र जैसी भर्तियों के जरिए लोगों को प्रताड़ित कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में लोग बेघर हैं, दो वक्त की रोटी तक मुश्किल से मिल रही है, लेकिन सरकार राहत देने की बजाय जश्न मना रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘बिहार में कांग्रेस बोलेरो में फिट हो गई, हिमाचल में हम उन्हें सीएम सुक्खू की ऑल्टो में फिट करेंगे।’ विपक्ष ने स्पष्ट किया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला में जनता के मुद्दों पर सरकार से जवाब लिया जाएगा और प्रदेश में हो रही अव्यवस्था व आर्थिक बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।


यह भी पढ़े:-हिमाचल में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी, 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10°C से कम; नवंबर में बारिश सामान्य से काफी कम।


हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं भाजपा ने इसे हिमाचल के इतिहास का ‘सबसे निकम्मा शासन’ बताते हुए 4 दिसंबर को धर्मशाला विधानसभा के बाहर विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है। शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को एक लाख नौकरियों, महिलाओं को 1500, गोबर खरीद, 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी गारंटियां दी थीं, लेकिन अब सरकार बिजली मित्र, वन मित्र, पशु मित्र और रोगी मित्र जैसी भर्तियों के जरिए लोगों को प्रताड़ित कर रही है और हिमाचल को आर्थिक बदहाली तथा अव्यवस्था में धकेल दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में लोग बेघर हैं और दो वक्त की रोटी तक मुश्किल से मिल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय जश्न में व्यस्त है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बिहार में कांग्रेस बोलेरो में फिट हो गई, हिमाचल में हम उन्हें सीएम सुक्खू की ऑल्टो में फिट करेंगे।’ विपक्ष ने स्पष्ट किया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला में जनता के सभी मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा और प्रदर्शन कर सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments