Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshभट्टा कुफर में धंसी सड़क, HRTC बस फंसी—स्कूली छात्रा गड्ढे में गिरी,...

भट्टा कुफर में धंसी सड़क, HRTC बस फंसी—स्कूली छात्रा गड्ढे में गिरी, बड़ा हादसा टला।

भट्टा कुफर में धंसी सड़क, HRTC बस फंसी—स्कूली छात्रा गड्ढे में गिरी, बड़ा हादसा टला।

समाधान भारत:-शिमला के भट्टा कुफर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूली बच्चों को लेने आई HRTC बस (नंबर HP63A-8832) का अगला टायर अचानक सड़क धंसने से गहरे गड्ढे में फंस गया। यह घटना भट्टा कुफर चौक के बीचोबीच हुई, जहां सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से बस का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान ऑकलैंड हाउस स्कूल के बच्चे बस में चढ़ रहे थे। तभी 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा प्रियांशी का पैर फिसला और वह इसी गड्ढे में गिर गई।

यह भी पढ़े:-94% क्षमता तक भरा भाखड़ा बांध, जलस्तर 1672.75 फीट—पिछले साल से 39 फीट ज्यादा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्य से प्रियांशी को कोई चोट नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित है। समय रहते राहत कार्य किए जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद खराब सड़क स्थिति पर नाराज़गी जताई और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments