Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeLatest newsबीमा कंपनी के नाम पर 18 लाख की ठगी: सेवानिवृत्त जेई शातिरों...

बीमा कंपनी के नाम पर 18 लाख की ठगी: सेवानिवृत्त जेई शातिरों के झांसे में आए, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

समाधान भारत:-डाढ़ क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ शातिरों ने एक सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर से करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित को फोन कर यह कहते हुए झांसे में लिया कि उनकी बीमा पॉलिसी की किस्त देय है। जब पीड़ित ने पॉलिसी बंद करवाने की इच्छा जताई तो आरोपियों ने दोगुनी राशि लौटाने का लालच दिया और अपने कथित अधिकारियों से मिलवाने का नाटक भी रचा। इसके बाद लगातार फोन कर विभिन्न खातों में पैसे डलवाते रहे, और 20 से 50 लाख रुपये तक मिलने का झूठा भरोसा दिलाते रहे।

यह भी पढ़े:-धर्मशाला में सरकारी जमीन की करोड़ों की अवैध बिक्री का खुलासा, 35 इंतकालों की जांच के आदेश।

पीड़ित बार-बार रकम भेजता गया और कुल 18 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। पॉलिसी की अवधि पूरी होने के बाद भी जब कोई भुगतान नहीं मिला और कॉल बंद हो गईं, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि आरोपियों को पीड़ित की पॉलिसी से जुड़ी गोपनीय जानकारी कैसे मिली। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments