समाधान भारत:-हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में देरी को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। शिमला स्थित एजी ऑफिस में ऑडिट वीक का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने उन्हें बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न होना चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े:-शिमला में युवा कांग्रेस की रैली उग्र, ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की।
राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि जहां मंत्री समय पर चुनाव कराने की बात कर रहे हैं, वहीं सात जिलों के डीसी मौजूदा हालात को देखते हुए इसे संभव नहीं मान रहे, जो अपने आप में विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर विधानसभा चुनाव न हों तो अस्थिरता फैल सकती है और इसी तरह पंचायती राज चुनावों में देरी भी ठीक नहीं है। राज्यपाल ने सरकार और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि दोनों मिलकर गंभीरता से विचार करें और समय पर चुनाव करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।



