Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeHimachal Pradeshपहाड़ों पर 2026 का भव्य स्वागत, शिमला-मनाली में डीजे और आतिशबाजी से...

पहाड़ों पर 2026 का भव्य स्वागत, शिमला-मनाली में डीजे और आतिशबाजी से गूंजा नया साल।

समाधान भारत शिमला नए साल के स्वागत को लेकर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पहाड़ों की रानी शिमला में देश-विदेश से आए हजारों पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी जश्न में पूरी तरह डूबे नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों और पर्यटन स्थलों पर डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया। जैसे ही घड़ी ने रात 12 बजे का संकेत दिया, चारों ओर शोर-शराबा, तालियां और नए साल 2026 की शुभकामनाओं की गूंज सुनाई देने लगी। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने शिमला की वादियों को रोशनी से भर दिया।

यह भी पढ़े:-https://samadhaanbharat.com/igmc-shimla-assault-case-resident-doctorsmass-leave-after-dismissalaccused-doctoassuranceinvestigation/

नए साल के मौके पर सिर्फ शिमला ही नहीं, बल्कि मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भी भारी संख्या में सैलानी पहुंचे। होटल, होमस्टे और पर्यटन क्षेत्रों में पूरी तरह रौनक रही और देर रात तक लोग नाच-गाकर नए साल का जश्न मनाते रहे। पहाड़ों पर ठंड के बावजूद उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। नए साल के उत्सव ने न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा दिया, बल्कि हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर जश्न और खुशियों का प्रमुख केंद्र बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
iice computer education

Most Popular

Recent Comments